- Hindi News
- National
- मालपुरा में सफाई व्यवस्था ठप, सडांध से सांस लेना दूभर, पार्षदों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मालपुरा में सफाई व्यवस्था ठप, सडांध से सांस लेना दूभर, पार्षदों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
शहरी क्षेत्र में बीते तीन चार दिनों से आम रास्तों व गली मोहल्लों में पड़े कचरे के ढेर व गंदगी की सडांध से परेशान नागरिकों की पीड़ा को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के लिए पालिका पार्षदों ने शुक्रवार को एसडीएम के नाम एक ज्ञापन देकर शहर में सफाई कराने का इंतजाम करने की आवश्यकता जताई है। पार्षद सीताराम टेलर व मायादेवी सहित नागरिकों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर अवगत कराया है कि रामजान का मुबारक महिना चल रहा है लेकिन नगर पालिका के द्वारा सफाई व्यवस्था ठप कर दी गई है । सफाई ठेकेदार व वाहन चालकों को लंबे समय से भुगतान नहीं दिया गया है जिससे उक्त कर्मचारी व ठेकेदार ने सफाई कार्य बंद कर दिया। हालत यह है कि गर्मी के मौसम के चलते गंदगी व कचरे के ढेरों से सडांध उठने लगी है जिससे सडक पर चलना दूभर हो गया है । पार्षदों की ओर से दस दिन पहले ही शहर में व्याप्त गंदगी व अव्यवस्था के मामले में ईओ को अवगत कराया गया लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। स्थिति यह है कि अब पालिका कार्यालय में ना तो ईओ मिलते है ना ही कोई जिम्मेदार कर्मचारी है। जिससे स्वच्छ भारत मिशन अभियान की मालपुरा शहर में खुले आम धज्जियां उड रही है । पार्षदों ने एसडीएम के नाम यह ज्ञापन उनके निजि सहायक को सौपा।