पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सूखने लगा मालपुरा का बंब तालाब कुओं, हैंडपंपों का भू जल स्तर गिरा

सूखने लगा मालपुरा का बंब तालाब-कुओं, हैंडपंपों का भू- जल स्तर गिरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा. सूखने लगा मालपुरा के प्रमुख जलाश्य बंब तालाब का पानी

मालपुरा| भीषण गर्मी के चलते मालपुरा के बीचो बीच स्थित करीब साढे तीन सौ बीघा में फैला बंब तालाब का पानी सूखने लगा है। बंब तालाब का पानी सूखने से जहां आस पास के कुओ व हेंडपंपो का जल स्तर गिरा है वहीं शहरी क्षेत्र के सेकडो मवेशियों व बडी संख्या में पक्षियों की पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने की प्रबल संभावना है।

उधर तालाब का पानी सूखने से तालाबी भूमि पर गंदगी व कचरा बढने लगा है लोग तालाबी जमीन पर कचरा डालने लगे है । लंबे समय से तालाब की मिट्‌टी की खुदाई नहीं किए जाने से तालाब में बरसाती पानी की भराव क्षमता भी कम हुई है। बरसाती पानी के संरक्षण के लिए बंब तालाब की मिट्‌टी खुदाई व पाल की मरम्मत के अलावा बरसाती पानी के आवक के रास्तों को खुलासा कराने की आवयकता नागरिकों द्वारा जताई गई है। नागरिकों का कहना है कि बंब तालाब को गहरा करने व पानी आवक के रास्तें में बनाए गए अवरोधो को हटाने से जहां पानी की भराब क्षमता बढेगी वहीं तालाब का पानी सूखने की समस्या से निजात मिल जाएगी।

मिट्‌टी भर जाने के कारण तालाब में पानी की भराव क्षमता कम हुई है यही कारण है कि हर साल गर्मी में पानी सूखने लगता है। हांालकि अस्तल की तरफ तालाब में बरसात आने तक मामूली पानी रहता है।

खबरें और भी हैं...