पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विशाल कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ

विशाल कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा. विशाल कलश यात्रा के साथ बालाजी परिसर में शतचंडी महायज्ञ शुरू।

मालपुरा| विशाल कलश यात्रा के साथ शुक्रवार को बारादरी बालाजी मंिदर परिसर में शतचंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। बारादरी रामचरित मानस मंडल के तत्वावधान में आयोजित शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा में सेकडो महिलाओं की कलश यात्रा सुबह नवीन मंडी स्थित केदारनाथ मंदिर से गाजे बोज व लवाजमे के साथ रवाना हुई।

कलश यात्रा गांधी पार्क ज्योति मार्केट व कटला आजाद चौक माणक चौक होकर बारादरी बालाजी मंदिर पहंुची। जहां यज्ञ मंडप में विधि पूर्वक कलश स्थापित किए गए। कलश यात्रा में मुख्य यजमान सीताराम शर्मा सिर पर कथा ग्रंथ लेकर चले। तथा मुख्य कलश का लाभ सूरजदेवी शर्मा ने लिया।

सर्व समाज सर्वधर्म बंधुओं के सहयोग से आयोजित शतचंडी महायज्ञ समिति के संयोजक दिनेश विजय ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार शुक्रवार तीन बजे यज्ञाचार्य सतोष शास्त्री वाराणासी व रूद्रझाआचार्य के सािनध्य में कन्या पूजन किया गया। रात्री को भव्य रामकथा अयोध्या निवासी कथावाचक रामकृष्ण पाठक द्वारा प्रारंभ की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन वेदी पूजन व हवन होगा तथा 26 मई को यज्ञ की पूर्णाहुति व प्रसादी वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा।

इस अवसर पर आयोजन समिति के रामचंद्र नामा, त्रिलोक विजय, सत्यनारायण विजय, रमेश चंद विजय, भागचंद विजय, कृष्ण गोपाल गुर्जर, प्रहालद विजय, रामप्रसाद वर्मा, राजेंद्र कुमार जैन, दुर्गालाल नामा, रामस्वरूप कनोजिया, मदन लाल ,विशाल शर्मा,जगमोहन शर्मा, बेनी गोपाल जालान,गोपाल कृष्ण विजय, विनोद कुमार शर्मा बील, रामजीलाल सैनी, अरविंद काबरा, मालीराम लखेरा, मुरली जांगिड, संपत बाल्मिकी, धर्मचंद नायक, हर्षवर्धन गालव व रमाकांत पटेल सहित सभी सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में देशभर से बडे संतों का आगमन होने से इन दिनों बारादरी बालाजी परिसर में विशाल संत संगम हो रहा है। संतो के दर्शन के लिए बडी संख्या में श्रद्धालू उमड रहें है।

खबरें और भी हैं...