पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला शिक्षा अधिकारी ने अध्यापक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया

जिला शिक्षा अधिकारी ने अध्यापक प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा|राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में संचालित शिक्षा विभागीय वरिष्ठ अध्यापकों के दस दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी खुशीराम ने आैचक निरिक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कोटा बूंदी से आए अध्यापकों के आवास व भोजन सहित हवा पानी के इंतजाम की समीक्षा की तथा व्यवस्थाओं पर प्रशन्नता जताई। मालपुरा पहूंचने पर प्रशिक्षण प्रभारी व शाला प्रधान गिरधर सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया । जिला शिक्षा अधिकारी ने इस अवसर पर प्रशिक्षण कक्ष में अध्यापकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के नवाचार की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने अध्यापकों को भरोसा दिलाया उनके प्रशिक्षण में आने संबंधी जानकारी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है। इस अवसर पर एडीपीसी ओम प्रकाश जाट व पीओ मोहम्मद असीब नकवी व प्रभारी गिरधर सिंह ने भी संबोधित किया। उधर प्रशिक्षण शिविर में 122 शिक्षकों के मुकाबले करीब 81 शिक्षक ही पहुंचे है।

मालपुरा. दस दिवसीय शिविर का शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी खुशीराम ने निरिक्षण किया।

खबरें और भी हैं...