शातिर बाइक चोर को रिमांड पर सौंपा
मालपुरा | सार्वजनिक व धार्मिक स्थानों पर खड़ी बाइकों को चोरी कर ले जाने के मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शातिर बाइक चोर को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उसे दो दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया बीते दिनों कृषि मंडी परिसर में से बाइक चोरी कर ले जाते सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किए गए बाइक चोरी के आरोपित गणेश वैष्णव पुत्र अमरदास वैष्णव अहेडा थाना बोराडा नामक युवक को न्यायालय ने पुलिस रिमांड पर भेजा है पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूंछताछ में उक्त युवक ने कृषि मंडी से बाइक चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। पुलिस को इसके अन्य साथी व अन्य चोरी गई बाइकंे भी मिलने की उम्मीद हैं।