पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शतचंडी महायज्ञ में तीसरे दिन चौसठ जोगनी मंत्रों से दी 400 आहुतियां

शतचंडी महायज्ञ में तीसरे दिन चौसठ जोगनी मंत्रों से दी 400 आहुतियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालपुरा। बारादरी रामचरित मानस मंडल के तत्वावधान में आयोजित शतचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन सुबह देवी देवताओं की नित्य पूजा अर्चना की गई तथा तीन बजे शुरू हुए नो कुंडात्मक शतचंडी महायज्ञ में चौसठ जोगनी के मंत्रों से करीब चार सौ से अधिक आहुतियां दी गई। यज्ञाचार्य संतोष कुमार शास्त्री अग्निहोत्री वेद विद्या संस्थान ब्रह्मचर्य आश्रम वाराणसी व उनके दस सहयोगी उपाचार्य दीपक झा, रूद्राचार्य ललित कुमार झा, फूलचंद झा, कुंदन झा व श्रवण कुमार तथा चंदन झा सहित अन्य पंडितों द्वारा किए गए मंत्रोच्चार के साथ मुख्य लाभार्थी सीताराम सहित 15 जोड़ों द्वारा यज्ञ में आहुतियां प्रदान की गई। तीन घंटे तक हवन यज्ञ में आहूतियों के बाद सायंकाल सामूहिक महाआरती व प्रसादी का वितरण किया गया। यज्ञाचार्य मंडल के बालक दास महाराज ने बताया कि तीसरे दिन शतचंडी महायज्ञ में चौसठ जोगनी के चार सौ मंत्रों की आहुतियां दी गई । इसके साथ ही प्रस्तावना व समापन के दौरान अन्य शास्त्र सम्मत आहूतियों भी श्रद्धालुओं द्वारा मंत्रोच्चार के साथ प्रदान की गई। उधर बारादरी बालाजी मंदिर में यज्ञ भगवान के दर्शन करने के लिए बडी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। बड़ी संख्या में एकत्र संतों के प्रवचन व रात्री को रामकथा के प्रसंग सुन कर पुण्य प्राप्त कर रहे हैं। यज्ञ के दौरान बारादरी बालाजी व रामदरबार की नियमित मनमोहक झांकी सज रही है। सर्व समाज सर्वधर्म बंधुओं के सहयोग से आयोजित शतचंडी महायज्ञ समिति के संयोजक दिनेश विजय ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रविवार को दोपहर तीन बजे यज्ञाचार्य संतोष शास्त्री वाराणसी व रूद्रझाआचार्य के सानिध्य में पूजन किया गया। रात्रि को भव्य रामकथा अयोध्या निवासी कथावाचक रामकृष्ण पाठक द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि 26 मई को यज्ञ की पूर्णाहुति व प्रसादी वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के रामचंद्र नामा, त्रिलोक विजय, सत्यनारायण विजय , रमेश चंद विजय, भागचंद विजय, कृष्ण गोपाल गुर्जर, प्रहलाद विजय, रामप्रसाद वर्मा, राजेंद्र कुमार जैन, दुर्गालाल नामा , रामस्वरूप कनोजिया, मदन लाल ,विशाल शर्मा,जगमोहन शर्मा, बेनी गोपाल जालान,गोपाल कृष्ण विजय, विनोद कुमार शर्मा बील, रामजीलाल सैनी, अरविंद काबरा, मालीराम लखेरा, मुरली जांगिड़, संपत वाल्मिकी, धर्मचंद नायक, हर्षवर्धन गालव व रमाकांत पटेल सहित सभी सदस्य व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में देशभर से बड़े संतों का आगमन होने से इन दिनों बारादरी बालाजी परिसर में विशाल संत संगम हो रहा है। संतो के दर्शन के लिए बडी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।

खबरें और भी हैं...