पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में पत्रकारों पर बढ़ रहे हमलों पर जताई चिंता

प्रदेश स्तरीय अधिवेशन में पत्रकारों पर बढ़ रहे हमलों पर जताई चिंता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलीगढ़. ब्लॉक कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराते अतिथि।

भास्कर न्यूज. उनियारा/अलीगढ़

इंडियन फैडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) के बैनर तले रविवार को अलीगढ़ में प्रदेश स्तरीय अधिवेशन का आयोजन किया गया। समारोह को कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा, संगठन के प्रदेशाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने संबोधित किया। जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी, टोंक विधायक अजीत सिंह मेहता, मालपुरा-टोडारायसिंह विधायक आदि ने भी अपने विचार रखते हुए पत्रकारों की सुरक्षा को सर्वोपरि महत्व देने की बात कहीं।

वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश सैनी, दीपक गोस्वामी, एसपी मित्तल, संगठन के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष मुनीम मीणा आदि ने भी पत्रकार, फोटोग्राफर, कैमरामैन के प्रति बढ़ रहे हमलों पर चिंता जताते हुए उनकी सुरक्षा तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की।

ये हैं ब्लॉक कार्यकारिणी : इस मौके पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकरलाल नागर, जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा, आईपीएस किशन सहाय, अकबर खान, कमलेश सिंगोदिया, कंचन मीणा, सुनिल बंसल, रामसिंह मुकुल, डॉ. सुमित गर्ग, सरपंच रामेश्वर चागंल, कुलदीप सिंह राजावत, सतवीर गुर्जर, प्रदीप पंवार, हरक चंद गोलेछा, उपप्रधान नंदकिशोर साहू, भैंरू लाल मीणा, बाबूलाल कासलीवाल, पूर्व प्रधान कैलाश चतुर्वेदी, कैलाशी देवी मीणा, डीएसपी किशोरी लाल, तहसीलदार आमोद कुमार माथुर, प्रोग्राम अधिकारी तुलसीराम गुर्जर, डॉ. मनीष लोदी, एसएन चावला, संरक्षक महेश त्रिपाठी, ब्लॉक अजय जैन, पुरुषोत्तम जोशी, विजय शर्मा, संदीप गुप्ता, सलीम खान, संजय सैन, निर्मल गुप्ता, याकूब अली, सुरेश धाकड़, राजेश गौत्तम, उमेश सोनी, शिवराज मीणा, श्योजीलाल सहित गंगानगर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, बाड़मेर, बूंदी, सवाईमाधोपुर, चौथ का बरवाड़ा, निवाई, देई, नैनवां, टोंक, झालावाड़ एवं प्रदेश स्तर से आए पत्रकार मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...