मालपुरा। शहर में पक्षियों को बचाने के लिए भास्कर की पहल पर समाजसेवी लोगों व संस्थागत सदस्यों सहित आम नागरिकों की ओर से जगह जगह परिंडे बांधने का सिलसिला तेजी से चल रहा है। रविवार को बालिका छात्रावास दूदू रोड पर जाट सेवा समिति के तत्वावधान में छात्रावास के वृक्षों पर बडी संख्या में परिंडे बांध कर पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने की पहल की। इस अवसर पर अंबालाल चौधरी, बदरी लाल जाट,एडवोकेट गणेश चौधरी , नारायण लाल सूरज करण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।