पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • श्री राजपूत युवा महासभा की निवाई तहसील की कार्यकारिणी गठित

श्री राजपूत युवा महासभा की निवाई तहसील की कार्यकारिणी गठित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निवाई| श्री राजपूत युवा सभा के जिलाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह चौहान के निर्देशानुसार तहसील अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह राजावत झिलाय ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की है। कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह गुंसी, करण सिंह खाजपुरा, भंवरसिंह खेड़ा, देवराज सिंह, गिरधरसिंह हनोतिया, योगेन्द्र सिंह खंडवा, महामंत्री नगेन्द्र सिंह गुगड़ोद, जगजीतसिंह पलेई, संगठन मंत्री सूरजसिंह झिलाय, नरेन्द्र लोदेड़ा, दीपेंद्र सिंह हरसोता, नरेन्द्र सिंह हनोतिया, विजेंद्र सिंह चिकाना, विधि सलाहकार एडवोकेट विजेंद्र सिंह राजावत, रणजीत सिंह राजावत, प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह राजावत हनोतिया, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र सिंह लोदेड़ा, मंत्री आशुतोषसिंह, सुरेन्द्र सिंह लोदेड़ा, सोहन सिंह बारेड़ा, अभिषेक सिंह को शामिल किया। इसी प्रकार सदस्य के रूप में कुलदीप सिंह झिलाय, अर्जुनसिंह गुंसी को शामिल किया है।

प्रजापति समाज शिक्षा दान महादान अभियान के तहत देगा छात्रवृत्ति

टोंक |दक्ष प्रजापति सेवा संस्थान की शिक्षादान महादान अभियान को लेकर प्रजापति छात्रावास में बैठक हुई। इसमें मंत्री सीताराम प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान की ओर अगस्त माह में द्वितीय राज्य स्तरीय शिक्षादान महादान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में प्रजापति समाज के असहाय व जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। व्याख्याता भंवरलाल प्रजापति ने कहा कि हमें समाज के गरीब बच्चों को शिक्षा दिलाने के लिए बढ़-चढ़कर मदद करनी चाहिए। बैठक में शिवजीराम प्रजापति, निर्मलेश, कैलाश चंद, सीताराम, गिर्राज नांगल, बनवारी, बिरदीचंद, रूपनारायण, जयराम, रामजीलाल, शंकरलाल, ज्योति प्रकाश, घनश्याम, लक्ष्मीनारायण आदि थे।

काचरिया के बीसलपुर पाइंटों में पानी की सप्लाई कम होने से ग्रामीण परेशान

निवाई| गांव काचरिया में बीसलपुरा परियोजनांतर्गत लगाए गए पाइंटों में धीमी गति से पानी आने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। गांव के मूलचंद मीणा, हरसहाय मीणा, नंदा मीणा, श्रवण मीणा, ग्यारसी लाल मीणा व कृष्ण लाल मीणा ने बताया कि गांव में लगे हुए पाइंटों में धीमी गति से पानी आने से लम्बी कतार लग जाती है जिससे ग्रामीणों को कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि सरपंच रमेश यादव को पानी की समस्या के लिए कई बार अवगत करवा दिया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सकता है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।

शिक्षक समस्याओं के निस्तारण के लिए डीईओ से मिलेंगे संघ पदाधिकारी

पीपलू |राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा पीपलू की बैठक जिला संगठन मंत्री छीतरलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षणों को गैर आवासीय करने, 1988 से पूर्व नियुक्त (पंचायतीराज) कार्मिकों के एसीपी में अधिक भुगतान की वसूली स्थगित करवाने, एसीपी के लम्बित प्रकरणों के निस्तारण, शिक्षकों के वेतन बिल प्रत्येक माह की 25 तारीख तक ट्रेजरी भिजवाने के आदेश करवाने, सदस्यता अभियान, रमजान के साथ पुरषोतम मास वाले श्रद्धालुओं (कार्मिकों) को प्रशिक्षण में छूट की मांग आदि बिन्दुओं पर चर्चा की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वर्णकार, जिला सभाध्यक्ष अर्जुनलाल गुर्जर, तहसील अध्यक्ष दुर्गालाल गुर्जर, मंत्री घनश्याम नामा, दिनेश सोनी, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद गुप्ता, रमेश गुर्जर, आलोक मिश्रा आदि मौजूद थे।

बैरवा समाज की बैठक में सामाजिक कुरीतियां दूर करने पर जोर

टोडारायसिंह |रविवार को कस्बे के विश्रामगृह पर बैरवा समाज की बैठक तहसील अध्यक्ष मूलचंद बैरवा एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें सामाजिक उत्थान के लिए विचार विमर्श किया गया। बैठक में अध्यक्ष मूलचंद बैरवा ने कहा कि जबतक समाज शिक्षित नहीं होगा तब तक तरक्की संभव नहीं है। ऐसे में समाज के सभी बच्चों को आवश्यक रूप से शिक्षा ग्रहण कराएं। खास कर बेटियों को तो अवश्य पढ़ाए। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को भी खत्म करने के लिए जन जागृति लाने की बात कही। बैठक में बैरवा समाज की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित करने के लिए विचार विमर्श किया गया। समाज बंधुओं ने विश्रामगृह परिसर में लगे नीम, सफेदा के पेड़ पर मूक पंछियों के लिए आधा दर्जन पानी के परिंडे बांधे। साथ ही समाज बंधुओं से अपील की गई कि वे सभी अपने अपने घर पर एक-एक परिंडा आवश्यक रूप से बांधे। बैठक में भंवरलाल बैरवा, गोपाल बैरवा पूर्व सरपंच, गोरधन बैरवा, नानूलाल बैरवा पूर्व सीआर, शंकरलाल, घासीलाल, रामकरण, रामनिवास बैरवा, प्रहलाद आदि कई समाज बंधु उपस्थित थे।

रमसा उपनिदेशक ने स्कूल निरीक्षण में व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

मालपुरा। रमसा जयपुर उपनिदेशक ने राजकीय माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण कर स्कूल की व्यवस्थाओं पर संतोष जताया है। मालपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में पहुंचे रमसा उपनिदेशक जयपुर डॉ. बालेंदु सिंह व निरीक्षण दल के अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने स्कूल के विकास एवं अन्य सभी गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया।

खबरें और भी हैं...