मलसीसर | प्रजापति गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय कुम्हार महासभा की ओर से मलसीसर की सरोज प्रजापत को महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बनाने पर सम्मान समारोह हुआ। अध्यक्षता रामेश्वर जलन्द्रा ने की। सरोज का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष सरोज ने नारी उत्थान व महिलाओं की शिक्षा पर ध्यान देने की बात पर जोर दिया। समारोह में महेन्द्र बापवाल, भींवराज घोड़ेला, कैलाश मारवाल आदि मौजूद थे।