पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीड़ित परिवारों का 22वें दिन भी धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मलसीसर | कुंभाराम लिफ्ट परियोजना के तहत मलसीसर में बने आरडब्ल्यूअार (डेम) के टूटने के डेढ माह बीत जाने के बाद पीड़ित परिवारों को राहत मिलने की संभावना बन रही है। शुक्रवार को कलेक्टर द्वारा गठित कमेटी ने अपनी रिर्पोट एसडीएम को सौंप दी थी। लेकिन शनिवार व रविवार को अवकाश होने के कारण रिपोर्ट जिला कलेक्टर को सोमवार को भिजवाई गई है। जिला कलेक्टर के प्रमाणित करते ही एनसीसी कंपनी पीड़ित परिवारों के खातों में मुआवजे की राशि ट्रांसफर करना शुरू कर देगी। संभवतया इसी हफ्ते ही पीड़ित परिवारों को नुकसान से राहत मिलने की संभावना है। प्रभावित परिवार मुआवजे की मांग को लेकर उपखंड कार्यालय के सामने पिछले 22 दिन से धरने पर बैठे है।

खबरें और भी हैं...