खुरई में कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाई
िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है
भास्कर संवाददाता | खुरई
शास्त्री वार्ड में बीती रात 35 वर्षीय युवक ने घर के अंदर छत से लटककर फांसी लगा ली। उसका कर्ज से परेशान होना बताया जा रहा है। मृतक युवक चाय की दुकान में काम करता था। पुलिस के मुताबिक संतोष विश्वकर्मा ने फांसी लगा ली। पंचनामे के बाद रविवार को पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया गया है। खुरई, रेंगुवा और मड़खेरा में मारपीट के तीन केस : रेंगुवा गांव में रंजिश को लेकर जयंती प|ी अरविंद सिंह ठाकुर के साथ गोविंद सिंह, सीमाबाई, अभज सिंह ठाकुर ने मारपीट कर दीं। मालथौन के मड़खेरा गांव में कुंदन सिंह के साथ आरोपियों काशी सेन, सुरेन्द्र सेन मड़खेरा ने मारपीट कर चोट पहुंचाई।
तीसरे मामले में खुरई के श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड में सरमन कुर्मी के साथ पुरानी बुराई को लेकर आरोपी राजेश अहिरवार ने अभद्र भाषा का प्रयोग कर मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी।
महिला से छेड़छाड़, विरोध किया तो 3 लोगों ने पीटा
खुरई। मालथौन के बरोदिया कलां में 23 वर्षीय युवती के घर के सामने तीन युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने एवं मारपीट करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों नीलू उर्फ नीलेश, सुनील अहिरवार, जगदीश अहिरवार द्वारा युवती से रास्ते में छेड़छाड़ की जा रही थी। शिकायत करने पर आरोपियों ने मारपीट की। उसके बाद उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती के साथ अभद्रता करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मारी, घायल : मालथौन के भैलईयां गांव में ट्रेक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार लोग घायल हो गए। पुलिस ने फरियादी अदिश पिता जमील खान उम्र 48 वर्ष की रिपोर्ट पर आरोपी ट्रैक्टर चालक रामदयाल लोधी पर एक्सीडेंट का केस दर्ज किया है।