पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जसाना वितरिका व चक सात केएनएन के खाळे पर बने पुल की दीवार टूटी, हादसे की आंशका

जसाना वितरिका व चक सात केएनएन के खाळे पर बने पुल की दीवार टूटी, हादसे की आंशका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नहरों पर बने पुल वाहनों की टक्कर से टूट रहे हैं लेकिन टूटे पुलों को दुरुस्त करवाने के लिए जल संसाधन विभाग गंभीर न होने के कारण हादसे की आंशका बनी रहती है। जसाना वितरिका पर रतनपुरा-जसाना संपर्क सड़क पर गांव जसाना के पास बने पुल की सुरक्षा दीवार अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब एक साल पूर्व टूटी थी। टूटी दीवार को विभाग द्वारा दुरुस्त नहीं करवाया गया। वाहन चालक रमेश कुमार, मुकेश, मेघराज आदि ने बताया कि पुल की टूटी दीवार से वाहन नहर में गिरने की आंशका रहती है। कई बार साइड देते समय चालक की भूल के कारण वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो सकता है। वहीं किसानों ने बताया कि यहां से ऊंट-बैल गाड़ियों का गुजरना भी खतरे से खाली नहीं है। पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र कुमार सिहाग ने बताया कि कई बार टूटे पुल की दीवार के बारे में जल संसाधन विभाग को अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन समस्या हल नहीं हो रही। उधर, गांव चारणवासी से मलवानी संपर्क सड़क पर गांव के उत्तरी दिशा में चक सात केएनएन के खाळे पर बनी पुली की दीवार दो-तीन साल से टूटी हुई है। इस टूटी दीवार के पास चौराहा होने के कारण हादसे अधिक होने का भय बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग द्वारा खाळा निर्माण के बाद उनकी तरफ ध्यान नहीं दिया जाता। इसके अलावा कई खेतों के कच्चे रास्तों पर बने पुलों पर ये ही स्थिति बनी हुई है।

चारणवासी. जसाना के पास टूटी पुल की दीवार।

खबरें और भी हैं...