बुधवार देर रात पुरानी रंजिश को लेकर मीट मार्केट में गोली चलने के कारण एक महिला सहित 5 व्यक्ति घायल हो गए। घायल हुए व्यक्तियों को इलाज के लिए ममदोट सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उनको प्राथमिक सहायता देने के बाद फिरोजपुर रैफर कर दिया गया। सूत्रों से पता चला है की इस घटना को अंजाम देने वाला खुद भी गोली के छर्रे लगने से घायल हो गया है जो इलाज के लिए फरीदकोट मेडिकल कालेज में भर्ती है।
केस की जांच कर रहे सहायक थानेदार सुखपाल सिंह ने बताया है कि ममदोट में मीट की दुकान चलाने वाले परमजीत सिंह पम्मा पुत्र जीत सिंह निवासी वेहड़ी ने बताया कि वो बुधवार शाम को अपनी दुकान पर काम कर रहा था तो उनके साथ रंजिश रखने वाले बब्बू और सतनाम दोनों भाई व पिता गुरमेज़ सिंह ने उसके भतीजे शैंटी के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। जब वो उसको छुड़वाने के लिए गया तो तैश में आए बब्बू ने 12 बोर की बंदूक के साथ उसको मार देने की नीयत से फायर कर दिया। हाथापाई के दौरान बंदूक में से चली गोली के छर्रे उसके भतीजे व भाई को लगे इसके अलावा सड़क से गुजर रहे पति प|ी जो दवाई लेने जा रहे थे व अन्य राहगीरों को लगे। गोली चलने से बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी रशपाल सिंह ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल हुए प्रगट सिंह पुत्र गुरनाम सिंह, रणजीत कौर प|ी गुरनाम सिंह, वीरू पुत्र पिप्पल सिंह, परमजीत पुत्र सवल्ला और सेवा सिंह पुत्र जीत सिंह को ममदोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
थाना प्रभारी रशपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित परमजीत सिंह पम्मा के बयानों के आधार पर बब्बू और सतनाम सिंह पुत्र गुरमेज सिंह, गुरमेज सिंह पुत्र कर्म सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना को अंजाम देने वाले व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। (राजेश धवन)
गोली के छर्रे लगने से घायल हुए व्यक्ति।