40 बोतल अवैध शराब सहित एक काबू
ममदोट|पुलिस थाना ममदोट के हवलदार शीशपाल सिंह ने बताया कि उनको सूचना मिली कि गांव छांगा खुर्द में एक युवक देसी शराब बेचता है व उसके घर में देसी शराब पड़ी हुई है। पुलिस पार्टी के द्वारा युवक के घर में छापेमारी कर 40 बोतल अवैध देसी शराब बरामद की गई। युवक की पहचान सुरिंदर सिंह के रूप में हुई है।