पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहीद करतार सिंह सराभा के जन्मदिन पर सेमिनार करवाया

शहीद करतार सिंह सराभा के जन्मदिन पर सेमिनार करवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ममदोट|सर्व भारत नौजवान सभा व आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की तरफ से ममदोट स्थित आदर्श एकेडमी मंद शहीद करतार सिंह सराभा के 122वें जन्म दिवस पर शहीद करतार सिंह सराभा का जीवन व विचारधारा विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। आल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन के राज्य अध्यक्ष चरनजीत सिंह छांगा राए विशेष तौर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि युवाओं को उस महान शहीद के जीवन व उसकी विचारधारा से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रोजगार प्राप्ति मुहिम शहीद करतार सिंह सराभा, भगत सिंह व गदरी बाबो की विचारधारा को युवकों तक पहुंचाना ही मुहिम है, जिसने पंजाब की निराश हुई जवानी को रोजगार प्राप्ति के रास्ते पे चलाया है। साथी ने कहा कि भगत सिंह राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून शहीद करतार सिंह सराभा व भगत सिंह की विचारधारा की सैद्धांतिक समझ से निकला प्रोग्राम है। इस अवसर अवतार सिंह मसता गटी, कुलदीप सिंह, हरनाम सिंह, सुखदेव सिंह व भुपिंदर सिंह ममदोट, सोनू राय भी मौजूद थे।(राजेश धवन)

खबरें और भी हैं...