पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मलेशिया में युवक की बीमारी से मौत

मलेशिया में युवक की बीमारी से मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीब 10 वर्ष पहले रोजी -रोटी कमाने के लिए ममदोट के गांव खम्बा से विदेश गए चार बहनों के इकलौते भाई की बीमारी से रहस्यमयी हालात में मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान सुखदेव सिंह पुत्र जंगीर सिंह के रूप में हुई है। सुखदेव सिंह की मौत का समाचार मिलने के बाद परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक 17 मार्च को डेढ़ महीने की छुट्टी काटकर मलेशिया काम पर वापस गया था। सरबत दा भला ट्रस्ट के प्रयासों से शव भारत लाया गया और बुधवार को पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया गया।मृतक युवक सुखदेव सिंह के रिश्तेदार वरिंदर ने बताया कि सुखदेव सिंह काला पुत्र जंगीर सिंह करीब 10 वर्ष पहले मलेशिया गया था और साल बाद अक्सर परिवार को मिलने के लिए भारत आता रहता था। डेढ़ महीना पहले सुखदेव सिंह अपनी छुट्टियां व्यतीत कर कर वह वापस मलेशिया गया था। कुछ दिन बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर दो दिन के बाद उसकी मौत हो गई। मृतक सुखदेव सिंह का शव मलेशिया एयरपोर्ट से सरबत दा भला ट्रस्ट के सदस्यों व रिश्तेदारों की तरफ से भारत लाया गया है। सुखदेव सिंह विवाहित था व अपने पीछे प|ी व 2 छोटे लड़के छोड़ गया है। गांव वासियों ने मांग की है कि पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की जाए।( राजेश)

खबरें और भी हैं...