पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लक्खा सिंह वाला में पंचायती जमीन की बोली के समय पूरे नहीं किए गए मापदंड, नारेबाजी

लक्खा सिंह वाला में पंचायती जमीन की बोली के समय पूरे नहीं किए गए मापदंड, नारेबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव लक्खा सिंह वाला में पंचायत की जमीन की बोली के समय मापदंड पूरे न किए जाने के आरोप गांववासियों ने पंचायत अधिकारी पर लगाए हैं। उन्होंने बताया कि पंचायत की लगभग 24 एकड़ जमीन है।

बीडीपीओ कार्यालय ममदोट द्वारा गांव के सरकारी स्कूल में बोली रखी गई थी। इस दौरान रसूखदार लोगों के साथ कथित मिलीभगत कर बोली की जा रही थी। पत्रकारों की टीम ने मौके पहुंचकर देखा कि पंचायत अधिकारी की मौजूदगी में जमीन की बोली कि प्रक्रिया बिना वीडियोग्राफी के चल रही थी। बोली देने वाले एक युवक जसविंदर सिंह ने बताया कि उसने एक प्लाट की बोली दी है जिसकी रसीद उसको नहीं दी गई। गांव वासी बलदेव सिंह ने आरोप लगाया कि पंचायत अधिकारी ने वीडियो बनाने से भी मना कर दिया व उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया। गांववासी दौला सिंह, छिंदर सिंह, जसवंत सिंह व मलकीत सिंह ने जिला प्रशासन से मांग की है कि बोली को रद्द करके दोबारा करवाई जाए। डीसी रामवीर ने कहा कि बोली प्रक्रिया के समय अनियमितता पाई गई तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा व उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पंचायत अधिकारी बोले-बोली सही ढंग से करवाई : पंचायत अधिकारी जनक राज ने सभी आरोपों को गलत बताया व कहा कि बोली कि वीडियोग्राफी करवाई जा रही है व सही ढंग से करवाई जा रही है।

लक्खा सिंह वाला में पंचायत की बोली के समय रोष जताते ग्रामीण।

खबरें और भी हैं...