पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार्यशाला में बच्चों को बताया अापदा के समय कैसे करें बचाव

कार्यशाला में बच्चों को बताया अापदा के समय कैसे करें बचाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनाली| राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरिपुर के बच्चों को आपदा प्रबंधन की जानकारी दी गई। हिमालयन डिजास्टर रेस्क्यू एसोसिएशन संस्थान ने कार्यशाला आयोजित कर भूकंप, आग और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। कार्यशाला में बच्चों को जानकारी देने और उन्हें आपदा प्रबंधन की जानकारी देने में देव भूमि फायर सेफ्टी प्रोडक्शन ने भी अपना सहयोग दिया। हिमालयन डिजास्टर रेस्क्यू एसोसिएशन संस्थान के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि संस्था के सदस्यों एवं प्रशिक्षकों खेख राम, चुनी लाल, यशपाल, चेत राम भारती, सेस राम, राज भारती और विजय कुमार ने मॉकड्रिल द्वारा विद्यार्थियां को आपदा से निपटने के गुर सीखाए। संस्था के चेयरमैन डीआर जोशी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...