पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेव संस्था ने किया माल रोड में शराब का ठेका खोलने का विरोध

सेव संस्था ने किया माल रोड में शराब का ठेका खोलने का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनाली| सेव संस्था मनाली ने माल रोड में खोले गए शराब के ठेके का विरोध किया है। संस्था का कहना है कि शराब का ठेका रावमा पाठशाला मनाली के समीप खोला गया है। संस्था के संस्थापक सदस्य अजय कुमार ने कहा कि शराब का ठेका स्कूल के नजदीक खोला गया है। शराब का ठेका स्कूल के नजदीक खोलकर उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना की जा रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रदेश उच्च न्यायालय ने ये आदेश दिए है कि सरकारी स्कूल की दीवार से लगभग 90 मीटर के दायरे में कोई भी शराब का ठेका नहीं खोला जाएगा। जबकि मनाली के माल रोड पर स्थिति ठेका रावमा पाठशाला मनाली की दीवार से महज कुछ ही दूरी पर खोला गया है।

खबरें और भी हैं...