मनाली | दुनिया में रेसलिंग के क्षेत्र में भारत का नाम रोशन करने वाले द ग्रेट खली दलीप सिंह राणा ने कहा कि मंडी में शीघ्र ही रेसलिंग प्रतियोजिता करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सहित खेल मंत्री गोविंन्द ठाकुर का बेहतर सहयोग मिल रहा है। जिससे प्रदेश में रेस्लिंग सहित खेलों को बढ़ावा मिलने की उमीद बढ़ी है। उन्होंने उपस्थित सभी बच्चों को मंडी में आयोजित होने वाली रेस्लिंग प्रतियोगिता में आने का न्योता भी दिया। वन विभाग के नदियों को स्वछ रखने के अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। खली ने कहा कि हिमाचल को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सभी की सहभागिता जरूरी है। मनाली वासियो ने जो प्यार दिया उसके लिए आभारी हूं। हिमाचली होने पर गौरव महसूस करता हूं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित बच्चों से कहा, मेहनत करके आगे निकला हूं आप भी खूब मेहनत करें। पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग ले।