पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वन विभाग और इको क्लबों ने कोठी और सोलंग में की नदी की सफाई

वन विभाग और इको क्लबों ने कोठी और सोलंग में की नदी की सफाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनाली| वन विभाग और बरुआ, पलचान, सोलंग और कोठी स्कूलों के ईको क्लब ने ब्यास नदी के उद्गम स्थलों पर सफाई अभियान चलाया। ब्यास नदी को प्लास्टिक मुक्त करने के हिमाचल प्रदेश राज्य विज्ञान प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद, वन विभाग और स्कूलों के ईको क्लब के जारी अभियान के दौरान स्कूली छात्रों ने वन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ मिलकर गुलाबा से लेकर कोठी तक सफाई की। बच्चों ने ब्यास नदी और इसके सहायक नालों और आस पास के इलाकों से कचरा इकट्ठा करके उसे वैज्ञानिक तरीके से ठिकाने लगाया। जबकि जिलाभर में अभियान मुख्य नदी को प्लास्टिक मुक्त करने पर केंद्रित हैं, चार स्कूलों के बच्चों ने शनिवार को नदी के उद्गम स्थल से सफाई करने की पहल की। वनरक्षक नीरज ठाकुर ने बताया कि बच्चों ने कई बोरियां कचरा इकठ्ठा किया जिसमें मुख्य तौर पर प्लास्टिक था।

उन्होंने बताया कि ये कचरा मुख्य तौर पर पर्यटकों द्वारा लापरवाही से फेंका जाता है। उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की कि गुलाबा, कोठी, मढ़ी और रोहतांग में कचरे को खुले में फैंक कर सुंदर पहाड़ियों को कूड़े में तब्दील करने की बजाय जिम्मेदार बनते हुए अपनी गाड़ी में रख कर वापिस मनाली लाकर कूड़ेदान में ही फेंकें। उन्होंने पर्यटको कों छोटे पौधों को क्षति ना पहुंचाने की अपील भी की। डीएफओ नीरज चड्ढा ने बताया कि ब्यास की सफाई चरणबद्ध तरीके से की जा रही है

खबरें और भी हैं...