सुंदरनगर | पंजाबी फिल्म किस्मत की शूटिंग और इवेंट करने के बाद सारिका अपने पैतृक घर सुंदरनगर लौट आई है। शूटिंग समाप्त करने के बाद फुर्सत के दिनों में सारिका अपने पैतृक शहर सुंदरनगर सुंदरनगर की सारिका ने वर्ष 2014 में मनाली के विंटर कार्निवाल की मिस मनाली का खिताब जीत कर क्राऊन हासिल करने के बाद मॉडलिंग और फिल्मी दुनिया में कदम रखा और तबसे पीछे मुड़कर नहीं देखा। सारिका ने हाल ही में एमी विर्क की प्रसिद्ध पंजाबी फि़ल्म किस्मत में अहम किरदार की भूमिका में नजर आएंगी। सारिका बॉलीवुड में हिंदी फिल्मों और इवेंट्स में भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान उन्होंने पंजाबी फिल्म किस्मत साइन की जिसकी शूटिंग हाल ही में पूरी हुई है। 2014 में मिस मनाली का किताब जीतकर कैरियर की शुरुआत की। पहले वर्ष चंडीगढ़ में मॉडलिंग के क्षेत्र में अपना नाम कमाया। इसके उपरांत बॉलीवुड में किस्मत आजमाने के लिए मुंबई रवाना हुई। मुंबई में कई रैंप शो में प्रतिभागी रही। मैगजीन कवर फोटो शूट, प्रिंटस, मूवीस और एपिसोड्स में काम किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही कलर्स चैनल पर एक सीरियल में भी नजर आएंगी। सारिका ने कहा कि पंजाबी फिल्म किस्मत में काम करने के साथ उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री में और भी मूवीस मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि एमी विर्क की मूवी किस्मत में सेकंड लीड रोल अदा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि मैं अपने काम से खुश हूं, और जल्दी दूसरे प्रोजेक्ट भी शुरू करने वाली हूं।