पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लॉग बुक निर्माण में नंदिनी गुलेरिया और इनायत ठाकुर रहे प्रथम

लॉग बुक निर्माण में नंदिनी गुलेरिया और इनायत ठाकुर रहे प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुंदरनगर | हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स की ओर से गुरुपद ओर राज्यपाल पुरस्कार के लिए पांच दिवसीय कैंप का आयोजन क्लॉथ (मनाली) में किया गया। जिसमें डीएवी सुंदरनगर के 28 स्काउट्स और गाइड्स ने भाग लिया। पांच दिन तक चले इस शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताओं तथा परीक्षाओं में डीएवी स्कूल के सभी स्काउट्स एवं गाइड्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें बच्चों ने अनेक पुरस्कार प्राप्त किए, जिसमें लॉग बुक निर्माण में नंदिनी गुलेरिया, इनायत ठाकुर ने प्रथम तथा तनीषा, पारस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी में तनीषा वालिया ने तृतीय स्थान तथा इसके साथ ही दिशा ज्ञान परीक्षा में अनिकेत, हिमांशु ने प्रथम स्थान तथा वंशिका राव ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में द्वितीय बेस्ट गाइड, निपुण बेस्ट असिस्टेंट कैंप कोलीडर, वंशिका ज वाल, कनिका ने अनुशासन में स्थान प्राप्त किया। ये सभी बच्चे राज्यपाल पुरस्कार कैंप के लिए उत्तीर्ण हो गए हैं।

कैंप में भाग लेने वाले डीएवी सुंदरनगर के स्काउट्स और गाइड्स।

खबरें और भी हैं...