डीएवी की अनुषा राष्ट्रीय चैस प्रतियोगिता के लिए चयनित
मंडी| डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी की अनुषा सिंह भंडारी ने 12 एवं 13 मई काे प्रदेश चैस एशोशिएसन की ओर से मनाली में आयोजित हुए लेवल अंडर-13 राज्य स्तरीय हिमाचल प्रदेश चैस प्रतियोगिता ब्लिटस में चौथा एवं स्टेंडर्ड में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अनुषा ने यह सफलता हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। अब अनुषा चयन जून में होने वाली राष्ट्रीय चैस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जो गुजरात में आयोजित होगी। प्रधानाचार्य केएस गुलेरिया ने अनुषा सिंह भंडारी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि यह हमारे स्कूल के लिए बड़े गर्व की बात है। ऐसे होनहार विद्यार्थी यदि विद्यालय में हों तो विद्यालय का नाम शिखर पर होगा।