पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रैश बैरियर लगाने के लिए सड़कों का सर्वे शुरू

क्रैश बैरियर लगाने के लिए सड़कों का सर्वे शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुंदरनगर उपमंडल में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने अपनी ओर से कवायद शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहर के साथ सटी शुकदेव वाटिका के पास क्रश बैरियर लगाने का कार्य विभाग की ओर से शुरू भी कर दिया गया है। शुकदेव वाटिका के समीप आए दिन कई सड़क हादसे होते रहते थे। यहां पर किसी भी प्रकार का कोई अवरोधक न होने के कारण अकसर वाहन सीधे शुकदेव वाटिका में जा गिरते थे। इस स्थान पर पैराफिट भी वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से उखड़ चुके थे। ऐसे में विभाग ने यहां पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए क्रश बैरियर लगाने का निर्णय लिया है। इसके लिए बकायदा एस्टीमेट तैयार कर कार्य शुरू भी कर दिया गया है। क्रश बैरियर लगाने के कार्य पर विभाग की

ओर से करीब पंद्रह लाख रूपए की राशि खर्च की जा रही है। इसके साथ ही विभाग ने उपमंडल के अंतर्गत आने वाली सड़कों का सर्वे का कार्य भी शुरू कर दिया है। इस सर्वे के अंतर्गत उन स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है जो दुर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील है तथा जहां पर अकसर हादसे होते रहते हैं। विभागीय जानकारी के अनुसार उपमंडल की करीब पंाच सौ किलोमीटर की सड़कें दुंर्घटनाओं के लिहाज से संवेदनशील है। सर्वे के उपरांत विभाग चिन्हित स्थलों पर पूरा निरीक्षण करेगा।

सड़क हादसों को रोकने के लिए लोनिवि सक्रिय, शुकदेव वाटिका के समीप करीब 15 लाख की लागत से किया जा रहा

शुकदेव वाटिका के समीप क्रश बैरियर का कार्य करने वाले कामगार।

दुर्घटनाओं के लिहाज से कई क्षेत्र संवेदनशील

सुंदरनगर क्षेत्र में दुर्घटनाओं के लिहाज से कई क्षेत्र संवेदनशील है। इन क्षेत्रों में रोहांडा, तत्तापानी, सलवाणा निहरी सहित अनेक ऐसे मार्ग जहां पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कई स्थान ऐसे हैं जहां पर पैराफिट तक नहीं होते जिस कारण सड़क हादसे में जहां कई लोग घायल हो जाते हैं वहीं कई लोगों को अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ता है। सर्वे के तहत विभाग ऐसे स्थानों पर विशेष नजर रखेगा और वहां पर पैराफिट लगाएगा ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके।

शुकदेव वाटिका में पंद्रह लाख की राशि से क्रश बैरियर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़कों का सर्वे करवाया जा रहा है तथा संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है। जहां पैराफिट लगाने की आवश्यकता होगी वहां पैराफिट लगाए जाएंगे और यदि आवश्यकता हुई तो क्रश बैरियर भी लगाए जाएंगे ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। देवी सिंह चौहान,एक्सईएन लोनिवि सुंदरनगर

खबरें और भी हैं...