पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओल्ड मनाली में चलाया सफाई अभियान

ओल्ड मनाली में चलाया सफाई अभियान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनाली | हिमालयन फ्रंटियर्स कल्चर और एडवेंचर ने ओल्ड मनाली गांव में सफाई अभियान चलाया जिसमें ग्राम पंचायत मनाली, नगर परिषद मनाली, मां दुर्गा महिला मंडल मनाली और स्पोर्ट्स क्लब के सदस्यों ने भाग लिया। अभियान में गांव की 35 स्त्री पुरुषों ने भाग लिया, जिससे ओल्ड मनाली को स्वच्छ और सुंदर बनना है क्योंकि ओल्ड मनाली में हर वर्ष लाखों देशी और विदेशी सैलानियों का जमावड़ा रहता है। जिसके लिए हिमालयन फ्रंटियर कल्चर और एडवेंचर टूर के तत्वाधान में चलाया गया जिसमें ग्राम पंचायत मनाली, नगर परिषद मनाली, मां दुर्गा महिला मंडल और युवा ने संयुक्त रूप से चलाया गया।

हिमालयन फ्रंटियर टूर के एमडी शेर सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य स्थानीय लोगों और यहां पर आने वाले लाखों देशी विदेशी सैलानी आते हैं जिनको स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान चलाया गया तथा लोगों को बताया गया कि कूड़ा कचरा यहां वहां न फेंके तथा अपने आस पास के क्षेत्र को साफ सुथरा रखें। उन्होंने कहा कि नगर परिषद मनाली की अध्यक्षा शबनम तनवर ने भी सहयोग दिया। 4 जीप कूड़ा इकट्ठा कर संयंत्र पहुंचाया गया। इस अभियान मंे ग्राम पंचायत मनाली के उपप्रधान नील चंद, स्पोर्ट्स क्लब मनाली के प्रधान लाल चंद, टेक चंद ठाकुर, गोपी, शमशेर सिंह, महिला मंडल की प्रधान नीना ठाकुर, शकुंतला देवी लता सहित 35 गांव वासियों ने भाग लिया।

हिमालयन फ्रंटियर और अन्य सदस्य सफाई अभियान में जुटे हुए।

खबरें और भी हैं...