मनाली | हिमालयन बुद्धिष्ट सोसायटी के मनाली गोंपा में खांपा वेलफेयर सोसायटी की ओर से सर्व प्राणी के कल्याण हेतू पूजा पाठ करवाया जा रहा है। विश्व में शांति बनाए रखने को करवाए जा रहे कंग्यूर पाठ व पूजा में 60 लामा भाग ले रहे है। खांपा वेलफेयर सोसायटी हर साल इन पवित्र दिनों में पूजा पाठ करवाते है। बौद्ध धर्म अनुसार साल के चौथे महीने को पवित्र माह साका धावा मानते है। 60 लामाओं की उपस्थिति में गोंपा का परिसर मंत्रों उच्चारण से गूंज उठा है। खांपा महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्या शांति यांवा और महासचिव व पार्षद सुनीता शर्मा ने कंग्यूर पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन दिनों करवाई गई पूजा से विश्व भर में शांति बनी रहती है। यह पूजा 24 मई तक चलेगी।