मनाली| 14 मई को मनाली के रांगडी में लापता हुए मंडी के 40 वर्षीय युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। रोशन लाल जिला मंडी के धर्मपुर तहसील के गांव बनेरढी डाकघर पैहड का रहने वाला है। युवक मनाली के रांगडर ढाबे में काम करता था। बेटे को तलाशने मनाली पहुंचे पिता मेघ सिंह ने बताया कि बेटे के अचानक गुम हो जाने से सभी परिजन चिंतित हो उठे है। बेटा मनाली के रांगडी स्थित ढाबे में काम करता था और 14 मई से अचानक लापता हो गया। पिता ने बताया कि उन्होंने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट मनाली थाने में भी दर्ज की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया िक वे बेटे का सुराग लगने पर फोन नंबर 98162 96357 में संपर्क करें। मनाली थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने मेघ सिंह की शिकायत पर रोशन की तलाश कर रही है।