लाहुल-स्पीति बास्केटबाल टीम के चयन को लेकर लिया ट्रायल
महिला वर्ग में 20 और पुरुष वर्ग में 35 प्रतिभागियों ने लिया भाग
मनाली| लाहुल-स्पीति बास्केटबाल टीम के चयन को लेकर कटरांई में ट्रायल लिया गया। ट्रायल में जिला भर से महिला वर्ग में 20 और पुरुष वर्ग में 35 प्रतिभागियों ने लिया भाग। टीम में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को 10 दिनों का कड़ा प्रशिक्षण दिया जाएगा। लाहुल-स्पीति बास्केटबाल टीम शुरू से ही अपनी प्रतिभा के जौहर दिखाती रही है। इस प्रतियोगिता में अधिकतर बार लाहुल-स्पीति टीम का ही दबदबा रहा है। संघ द्वारा 40वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। लाहुल-स्पीति बास्केटबाल संघ खेल को बढ़ावा देने को बेहतर प्रयास कर रहा है। जिसके चलते युवाओं का बास्केटबाल के प्रति रुझान बढ़ा है।
ट्रायल के संबंध में जानकारी देते हुए संघ के मैनेजर मदन बोध ने बताया कि 15 पुरुष और 15 महिला खिलाड़ियों का चयन प्रशिक्षण शिविर के लिए किया गया है। संघ के अध्यक्ष संजय अंग रूप ने बताया कि खिलाड़ियों के खेल को निखारने के लिए 10 दिन का प्रशिक्षण शिविर 18 से 28 अप्रैल तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटराई में लगाया जाएगा। इस मौके पर संघ के सलाहकार दिलीप कुमार, अध्यक्ष संजय अंग रूप, उपाध्यक्ष सुनील करवा, सचिव अंकुर राणा कोषाध्यक्ष रघुवीर, मैनेजर मदन बोध, मीडिया प्रभारी मोहन कपूर, शिरीष बोध, दीपक, मोहिंद्र आदि मौजूद रहे।