पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ध्वनि मुक्त करवाने को मनाली प्रशासन ने बढ़ाए कदम

ध्वनि मुक्त करवाने को मनाली प्रशासन ने बढ़ाए कदम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनाली| पर्यटन नगरी मनाली को ध्वनि मुक्त करने को मनाली प्रशासन ने अपने कदम बढ़ा दिए हैं। प्रशासन ने हार्न का प्रयोग न करने को लेकर पर्यटन नगरी मनाली में बाइकिंग रैली निकाली गई। इससे पहले साइकिल रैली निकालकर शहर को ध्वनि प्रदूषण मुक्त करने की पहल की थी। ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने रामबाग चैक से बाइकिंग रैली को हरी झंडी दी। अपने संबोधन में एसडीएम ने मनाली वासियों से आग्रह किया कि वे पर्यटन नगरी को हॉर्न मुक्त बनाने में सहयोग दें। उन्होंने चालकों ने भी जागरूकता दिखाने की बात कही। एसडीएम ने चालकों से सभी यातायात नियमों का पालन करने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि 23 अप्रैल से सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...