पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत सरकार से 1950 भारत नेपाल संधि को लागू करने की मांग

भारत सरकार से 1950 भारत नेपाल संधि को लागू करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनाली| मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुर्गा बहादुर ने कहा कि भारत सरकार 1950 की भारत नेपाली संधि को लागू करे। अगर संधि अनुसार नेपाली मूल के लोगों को हक नहीं मिलता है तो इस संधि को रद्द किया जाए। बहादुर ने भारत सरकार को आगाह किया कि वो नेपालियों को शीघ्र उनका हक दे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में नेपाली समुदाय का सहयोग सराहनीय है। हिमाचल में नेपालियों को फिर भी अपनापन मिल रहा है लेकिन देश के कई भागों में नेपाली समुदाय अनदेखी का शिकार हो रहे है। उन्होंने कहा कि नेपाली मेहनत कर अपने जीवन का निर्वहन कर रहे है। उन्होंने कहा कि संगठन राष्ट्र स्तर पर सुप्रीम कोर्ट में हक की लड़ाई लड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...