पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनाली को ध्वनि मुक्त अभियान शुरू, तीन दिन तक चलेगा

मनाली को ध्वनि मुक्त अभियान शुरू, तीन दिन तक चलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनाली | मनाली को ध्वनि मुक्त बनाने के लिए अभियान का शुभारंभ किया गया। एसडीएम मनाली रमन घरसिंगी ने इस अभियान की शुरुआत की । अभियान तीन दिनों तक चलेगा। एसडीएम ने कहा कि एक नई पहल प्रशासन द्वारा की गई जिसमें एचडीएफसी बैंक सहयोग कर रहा है। कहा कि वाहनों में स्टिकर, होर्डिंग और टी शर्ट आधी का खर्चा भी एचडीएफसी बैंक के सौजन्य से किया जा रहा है। बताया कि 18 मई को हॉन्किंग मुक्त बनाने के लिए ढाई किलोमीटर की मैराथन का आयोजन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन दिन के इस अभियान में मनाली की सभी टैक्सियों, ऑटो, सहित व्यावसायिक वाहनों तथा निजी वाहनों को स्टीकर इत्यादि दिए जाएंगे जो कि वाहनों में लगाए जायेंगे तथा यदि फिर भी कोई हॉर्न बजाता है तो उस को गुलाब का फूल दे कर हॉर्न न बजाने का आग्रह किया जाएगा।

एचडीएफसी बैंक के सर्कल हेड दिनेश सेठ, मनाली होटलियर एसोसिएशन के प्रधान गजेंद्र ठाकुर, हिमांचल टैक्सी यूनियन के नव निर्वाचित प्रधान गुप्त राम मारुति, ओम प्रकाश गोयालु, पलचान पंचयात के प्रधान सुंदर ठाकुर सहित अनेको संगठनों ले पदाधिकारी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...