नीमच/मनासा | प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ रविवार को मनासा आएंगे। वे पूर्व सांसद व साहित्यकार बालकवि बैरागी के निधन पर परिवार में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे। ब्लाॅक अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल ने बताया वे दोपहर 2 बजे हेलिकॉप्टर से कॉलेज के पास हेलीपेड पर उतरेंगे। कार द्वारा सीधे बैरागी के निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे। इसके बाद भाटखेड़ी बायपास पर विजय-मंगलम पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन, पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा भी मौजूद रहेंगे।