पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मामूली विवाद में पत्नी ने लगाई आग, बचाने गया पति भी झुलसा

मामूली विवाद में पत्नी ने लगाई आग, बचाने गया पति भी झुलसा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नलवा में दंपती के बीच हुए मामूली विवाद में प|ी ने अपने शरीर पर केरोसीन डालकर आग लगा ली। बचाने में पति भी झुलस गया। दोनों को गंभीर हालत में नीमच रैफर किया।

पुलिस के अनुसार मंजू मेघवाल (25) का पति श्यामलाल मेघवाल (28) से शनिवार को घर पर विवाद हो गया। इसमें महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया। उसने केरोसीन शरीर पर डालकर आग लगा ली। यह देख श्यामलाल ने बचाने का प्रयास किया। दोनों बुरी तरह झुलस गए। सूचना पर 108 पहुंची। ईएमटी सोनूसिंह चंद्रावत ने बताया दोनों घायलों को मनासा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के नीमच रैफर किया। जहां जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी दोनों के बयान दर्ज नहीं किए हैं। दोनों की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। परिजन के अनुसार विवाद के समय दंपती ही घर पर थे।

खबरें और भी हैं...