पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमपीआरडीसी सीसी सड़क के लिए तय नहीं कर सकी निर्माण एजेंसी

एमपीआरडीसी सीसी सड़क के लिए तय नहीं कर सकी निर्माण एजेंसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर के सांडिया रोड से रामपुरा नाका तक सीमेंट-कांक्रीट सड़क निर्माण होना है। शासन द्वारा इसके लिए राशि स्वीकृत कर दी है। एमपीआरडीसी द्वारा 7.13 करोड़ रुपए की लागत से 1.82 मीटर सड़क निर्माण करना है। दो बार टेंडर बुलाए। इस बार 5 अप्रैल को अंतिम तारीख के 12 दिन बाद भी निर्माण एजेंसी तय नहीं हुई। इसका काम कब तक शुरू होगा अधिकारियों के पास भी इसका जवाब नहीं है।

भोपाल स्तर पर निर्माण एजेंसी तय करने में देरी का खामियाजा नगरवासियों को भुगतना पड़ रहा है। मुख्य सड़क होने से दिनभर यातायात का दबाव रहता है। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों के साथ दुपहिया वाहन वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर सड़क से धूल के गुबार उड़ रहे हैं। नगरपरिषद ने वर्ष 2010 में इस सड़क का डामरीकरण कराया था। लेकिन गारंटी पीरियड खत्म होने के बाद परिषद ने सड़क एमपीआरडीसी को हैंडओवर कर दी। सात वर्ष से सड़क जर्जर हालत में पहुंच गई थी। विधायक कैलाश चावला के प्रयास से 14 सितंबर 2017 को सड़क निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर भोपाल भेजा गया। जिसे स्वीकृति मिलने के बाद एमपीआरडीसी द्वारा प्रथम बार टेंडर बुलाए। इसमें किसी भी एजेंसी ने टेंडर नहीं डाले। इसके बाद फिर से टेंडर बुलाए। इसकी आखिरी तारीख 5 अप्रैल थी। लेकिन भोपाल के अधिकारी सड़क के लिए निर्माण एजेंसी अब तक तय नहीं कर सकी। सांडिया रोड से मंदसौर नाके तक सड़क सबसे ज्यादा खराब है। इस मार्ग पर बैंक, नगर परिषद कार्यालय, विद्यालय व शहर की संपर्क सड़कें जुड़ी हुई है। इसलिए आवागमन भी अधिक रहता है। लेकिन एमपीआरडीसी के अधिकारी इस सड़क का निर्माण करवाने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

सांडिया रोड से भानपुरा नाका की सड़क इस तरह हो गई जर्जर।

कार्यादेश मिलते ही शुरू होगा सड़क निर्माण

एमपीआरडीसी के सहायक प्रबंधक डीके जैन ने बताया 1.82 किमी सीमेंट-कांक्रीट सड़क के लिए दूसरी बार टेंडर कॉल किया था। भोपाल से निर्माण एजेंसी निर्धारित कर कार्यादेश मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...