पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • होटलों में हो रहा घरेलू गैस का उपयोग

होटलों में हो रहा घरेलू गैस का उपयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मनासा | नगर की होटल, रेस्टारेंट, ढाबों और नाश्ते के ठेलों पर घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। खाद्य विभाग द्वारा इन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। सस्ती दर पर आसानी से सिलेंडर उपलब्ध होने के कारण होटल संचालकों द्वारा 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग नहीं किया जा रहा है। सरकार द्वारा एक वर्ष में सब्सिडी वाले 12 सिलेंडर प्रत्येक गैस उपभोक्ता को दिए जाते हैं। जिन लोगों के यहां गैस का कम उपयोग होता है वे प्रति माह सिलेंडर खरीदकर होटल संचालकों को अधिक दर पर बेच रहे हैं। लेकिन खाद्य विभाग द्वारा नगर में घरेलू गैस का दुरुपयोग रोकने के लिए कभी कार्रवाई नहीं की गई।

खबरें और भी हैं...