खंभे शिफ्ट नहीं हुए सड़क का काम रुका
मंदसौर नाका से साईं मंदिर तक सड़क के बीच लगे बिजली के खंभे।
भास्कर संवाददाता | मनासा
नगर के मंदसौर नाका से साईं मंदिर तक 800 मीटर सीमेंट-कांक्रीट सड़क बनाई जा रही है। यहां बिजली खंभों के कारण कार्य रुक गया है। इसके कारण पुलिस कॉलोनी , आनंद विहार, साईं मंदिर सहित स्कूल के बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
करीब 89.21 लाख रुपए की लागत से सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। करीब एक फीट की सीमेंट-कांक्रीट भराई वाली सड़क के कारण आसपास की जगह नीचे होने तथा स्ट्रीट लाइन नहीं होने के कारण रात में हादसे का अंदेशा बना रहता है। बिजली कंपनी के अधिकारियों इस मार्ग के बिजली खंभों को शिफ्ट नहीं करने के कारण ठेकेदार को भी काम करने में परेशानी हो रही है। पीडब्ल्यूडी के सब इंजीनियर एएस अमरावत ने निर्माण कंपनी ने जनवरी से काम शुरू किया। जिसे 6 महीने में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। बिजली कंपनी के सब इंजीनियर राजशेखर तिवारी ने विभाग से शटडाउन की अनुमति नहीं मिलने के कारण खंभे शिफ्टिंग का काम रुका हुआ है। उन्होंने बताया डिमांड नोट पर निर्धारित फीस का भुगतान नहीं होने के कारण विभाग से शटडाउन की अनुमति नहीं मिली है। विभाग ने लाइन शिफ्टिंग के लिए तीन लाख रुपए का इस्टीमेट पीडब्ल्यूडी को दिया है। लेकिन अब तक भुगतान नहीं हुआ है।