ढाई हजार किसानों काे 2.17 करोड़ का भुगतान
नारकोटिक्स विभाग द्वारा तृतीय खंड के द्वारकापुरी धर्मशाला तौल केंद्र पर अब तक ढाई हजार अफीम उत्पादक किसानों काे 2 करोड़ 17 लाख, 97 हजार 600 रुपए का भुगतान किया है। इसमें 3 लाख 19 हजार 900 रुपए मुखियाओं का कमीशन भी शामिल है। अफीम अधिकारी श्रीरामफल ने बताया अब तक 115 गांवों के 3125 किसानों ने 20662 किलो अफीम विभाग को सौंपी है। इसमें से 2508 किसानों काे राशि का भुगतान किया है। रविवार काे 11 गांव के 96 किसानों की अफीम का तौल होगा। रामपुरा में 28 गांवों के 597 किसानों की अफीम का ताैल हाेगा।
तौल केंद्र पर शनिवार को अफीम तौल के लिए इंतजार करते किसान।