मनासा | प्री-मानसून मेंटेनेंस के कारण रविवार को नगर में तीन घंटा बिजली बंद रहेगी। बिजली विभाग के जेर्इ अभिषेक रावत ने बताया 33 केवीए फीडर पर सुबह 8 से 11 बजे तक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। इसके कारण सब स्टेशन के 11 केवीए फीडरों से बिजली सप्लाई बंद रहेगी।