पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले के हर तीसरे व्यक्ति ने किया असंगठित श्रमिक पंजीयन के लिए आवेदन

जिले के हर तीसरे व्यक्ति ने किया असंगठित श्रमिक पंजीयन के लिए आवेदन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमच | राज्य सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन के लिए अभियान चला रही है। हर नगरीय निकाय व ग्राम पंचायत में पंजीयन हो रहा है। एक से 7 अप्रैल तक की समयावधि दी गई थी। इसमें जिले के हर तीसरे व्यक्ति ने असंगठित श्रमिक के रूप मंे पंजीयन के लिए आवेदन कर दिया है। शनिवार को अभियान की समयावधि एक सप्ताह बढ़ा दी गई।

शहरों में नगरीय निकाय व गांवों में ग्राम पंचायतों में लग रहे हैं शिविर

10.16
लाख आबादी है जिले की 2011 की जनगणना के अनुसार

20 अप्रैल तक बढ़ाया है पंजीयन का समय, पहले 14 अप्रैल तक ही होना थे पंजीयन

04 नंबर पर है नीमच प्रदेश में पंजीयन कराने में। 91339 पंजीयन जावद में हुए हैं अब तक जोकि नीमच जनपद से ज्यादा हैं

इन चार कैटेगरी को छोड़ कर 18 से 60 आयु के सभी लोग पंजीयन के लिए पात्र

आयकर दाता नहीं होना चाहिए सरकारी नौकरी या निजी नौकरी में ईएसआईसी व पीएफ का कटौत्रा नहीं होना चाहिए एक हेक्टेयर से अधिक जमीन नहीं होना चाहिए कर्मकार मंडल में निर्माण श्रमिक के रूप में पंजीकृत नहीं होना चाहिए।

2.99 लाख लोग अब तक करा चुके हैं पंजीयन

56 हजार नगरीय क्षेत्र व 2 लाख 43 हजार 637 पंजीयन ग्रामीण क्षेत्रों में हुए

236 ग्राम पंचायतों और 12 नगरीय निकायों में चल रहा पंजीयन

6186 लोगों ने पंजीयन कराया मनासा में। नगरीय क्षेत्रों में दूसरे नंबर पर। नीमच में सर्वाधिक 17008 पंजीयन हुए हैं

खबरें और भी हैं...