पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दूध उत्पादक किसानों को दो महीने से नहीं किया भुगतान, सांची शीत केंद्र के लगा रहे हैं चक्कर

दूध उत्पादक किसानों को दो महीने से नहीं किया भुगतान, सांची शीत केंद्र के लगा रहे हैं चक्कर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांची दूध शीत केंद्र पर दूध की अावक दाेगुना हाेने से उत्पादकों काे भुगतान का शेड्यूल गड़बड़ गया है। दो महीने से भुगतान नहीं होने के कारण किसान केंद्र के चक्कर काटने काे मजबूर है। भुगतान में देरी और सांची डेयरी की शाखा को लेकर किसान सवाल उठा रहे हैं। शादी-ब्याह के सीजन में राशि नहीं मिलने के कारण किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

खड़ी खुर्द के प्रकाश गिरी ने बताया दो माह से भुगतान के लिए केंद्र के चक्कर काट रहे हैं। केंद्र प्रभारी मैनेजर प्रकाश र|पारखी हमेशा जल्द भुगतान का आश्वासन दे रहे हैं। उन्होंने बताया 10 तारीख तक के बिल भुगतान के लिए भेज दिए हैं। राशि मिलते ही किसानों के खातों में जमा की जाएगी। केंद्र पर पिछले वर्ष 147 गांवों के 5 हजार किसानों से प्रतिदिन 12 हजार लीटर दूध खरीदा जाता था। वर्तमान में 21 हजार लीटर खरीदा जा रहा है। भुगतान दोगुना होने के कारण परेशानी आ रही है। देश में दूध का उत्पादन अत्यधिक रहा है अाैर मांग में कमी बनी हुर्इ है जिसके चलते दूध काे पाउडर बनाने का काम किया जा रहा है।

सांची दूध शीत केंद्र में दूध का ताैल करवाते हुए।

खबरें और भी हैं...