सुनवाई के दौरान तहसीलदार के सामने किया हंगामा, केस दर्ज
मनासा | तहसील न्यायालय में डायस पर सुनवाई कर रही तहसीलदार के सामने हंगामा करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। तहसीलदार ने शिकायत पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज किया। पुलिस ने अनुसार बुधवार को मनासा के तहसीलदार डॉ मधु नायक ने परोत पिपलिया के विनोद का देव धर्मराज मंदिर में नियुक्ति संबंधी प्रकरण की सुनवाई कर रही थी। इस दौरान विनोद के साथ आए बाबूलाल पिता सूरजमल दीवान (50) हंगामा शुरू कर दिया। समझाइश के बाद भी नहीं माना तो तहसीलदार ने लिखित आवेदन भेजा जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।