खेड़ाबालाजी में महायज्ञ 19 से
मनासा | विश्वशांति के लिए खेड़ाबालाजी में 3 दिनी 11 कुंडीय महायज्ञ महोत्सव 19 मई से शुरू होगा। द्वारिकाप्रसाद मालवीय ने बताया धाकडख़ेड़ी पंचायत के तत्वावधान में सुख-समृद्धि और विश्वशांति के लिए महायज्ञ शुभारंभ पर जलयात्रा निकलेगी। 20 मई को यज्ञाचार्य पुरुषोत्तम शर्मा के सानिध्य में हवन-पूजन, 21 को पूर्णाहुति होगी। ग्रामपंचायत धाकडख़ेड़ी के तत्वावधान में यज्ञ रखा गया है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से यज्ञ में आहुति देने की अपील की है।