महिला कांग्रेस कमेटी आज आंखों पर पट्टी बांधकर करेंगी प्रदर्शन
नीमच | अभा महिला कांग्रेस कमेटी द्वारा देश में महिलाओं और मासूम बालिकाओं पर बढ़ रहे बलात्कार, हत्या और अपराध तथा अपराधियों को भाजपा द्वारा महामंडित करने के खिलाफ मंगलवार शाम 6 बजे ज्ञान मंदिर विधि कॉलेज के समीप स्थित शहीद स्मारक पर आंखों पर काली पट्टी बांधकर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा । महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशा सांभर ने बताया कटुआ, उन्नाव, भोपाल, सूरत आदि स्थानों की बलात्कारी की घटना ने भारत सहित पूरे विश्व को झकझोर दिया है । नीमच शहर महिला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सपना श्रीवास्तव, जीरन ब्लाक अध्यक्ष शंकुतला पाटीदार, मनासा अध्यक्ष अस्तु आचार्य, सरिता साल्वी कुकड़ेश्वर, ने सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।