नेशनल लोक अदालत 14 जुलाई को लगेगी
नीमच | जिला मुख्यालय सहित मनासा व जावद तहसील न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार 14 जुलाई को नेशनल लोक अदालत लगेगी। जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीपकुमार व्यास के मार्गदर्शन में नीमच, मनासा एवं जावद के न्यायालयों में विचाराधीन समझौता योग्य सभी दांडिक, सिविल, विविध, मोटर दुर्घटना, दावा, विद्युत अधिनियम, नपा, नगर पंचायतों, श्रम, बैंक इत्यादि के प्रकरणों का निराकरण आपसी सुलह और समझौते द्वारा की जाएगा। उपरोक्त श्रेणी के प्रकरणों के निराकरण के लिए अपने अभिभाषकों से संपर्क कर संबंधित कार्यालयों में सहमति प्रस्तुत करें।