पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनता कांग्रेस को चुनाव जीताती, राजभवन हरा देता है सिंह

जनता कांग्रेस को चुनाव जीताती, राजभवन हरा देता है- सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जनता कांग्रेस को चुनाव जीताती है लेकिन राजभवन हरा देता है। राजभवन जनता से भी ऊपर हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपाध्यक्ष अमित शाह लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं।

यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने शुक्रवार को मनासा में मीडिया से चर्चा के दौरा कर्नाटक चुनाव पर किए सवाल के जवाब में कही। वे पूर्व सांसद व साहित्यकार बालकवि बैरागी के निधन पर मनासा में बैरागी परिवार में शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा में जनता ने कांग्रेस को चुनाव जीताया लेकिन राजभवन ने चुनाव हरा दिया। प्रदेश में 15 वर्षों का वनवास कैसे खत्म होगा सवाल पर उन्होंने कहा कांग्रेस के पास मुद्दों की कमी नहीं है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। गुटबाजी पर उल्टा मीडिया से सवाल किया कि क्या भाजपा में गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा प्रदेश में कमलनाथ, सिंधिया के साथ हम सभी कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। प्रदेश में जनता परेशान है, सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। इससे पूर्व सुबह 10 बजे वे बैरागी के निवास पर पहुंचे। जहां सुशील नंदन, मुन्ना बैरागी, गोर्की बैरागी से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मंगेश संघई के पिता डॉ. वीएम संघई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। रामेश्वर नीखरा, पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया, नरेंद्र नाहटा, भारतसिंह जावरा, राजस्थान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष उदयलाल आंजना , पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह मालाहेड़ा, जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पटेल, ब्लाॅक अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल, रावत दिग्विजय सिंह पिपलियारावजी, कैलाश राठौड़, सुरेश धनगर, मंगल पाटीदार, ओम रावत, आर सागर कछावा, महेश नंदवाना मौजूद थे।

बातचीत

पूर्व सांसद बैरागी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पूर्व मुख्यमंत्री मनासा पहुंचे, कहा- इस बार प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी जनता

एकजुटता रखो ताकि हमारी सरकार बने

मंदसौर में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के सामने शुक्रवार को कार्यकर्ता शिकवे-शिकायत लेकर पहुंचे। सिंह के मनासा जाने से पहले पार्टी के कई धड़ों के नेताओं ने मुलाकात कर अपने ढंग से बात रखी। इस दौरान संगठन में बदलाव और विधानसभा चुनाव में नए प्रत्याशी उतारने की भी मांग हुई। नीमच के पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सेठी ने कहा संसदीय क्षेत्र में मैडम (मीनाक्षी नटराजन) एकतरफा चलती हैं, सबको साथ लेकर चलना चाहिए। सिंह ने कहा आपसी झगड़े बंद करो, एकजुटता रखो ताकि हमारी सरकार बने, मैं जल्द ही आप सभी को साथ बैठाकर मतभेद दूर कराऊंगा।

भाजपा पैसे से सत्ता और सत्ता से पैसे बनाती

पूर्व सीएम ने इससे पहले गुरुवार रात 12.30 बजे मंदसौर सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा पर पैसे से सत्ता पाने और सत्ता से पैसा बनाने का आरोप भी लगाया। विधानसभा चुनाव में बहुमत वाली पार्टियों को सरकार बनाने का न्यौता ना मिलने पर भी बात रखी। कर्नाटक का उदाहरण देकर कहा -भाजपा सत्ता में आने के लिए हर तरफ से प्रयास कर रही। जो राजनीतिक कल्चर के लिए घातक है।

खबरें और भी हैं...