विधानसभा क्षेत्र के गांवों में रविवार को विकास यात्रा निकलेगी। इस दौरान सरकार द्वारा किए कार्यों को जनता के सामने रखा जाएगा। प्रभारी मंत्री अर्चना चिटनीस द्वारा यात्रा में चंबलेश्वर बांध की ऊंचाई बढ़ाने सहित करीब पांच करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ करेंगी।
विधायक कैलाश चावला के अनुसार प्रभारी मंत्री कंजार्डा में तीन करोड़ की लागत से बांध की ऊंचाई बढ़ाने, 1.52 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली कंजार्डा से कुंडालिया खुर्द मार्ग (दंतलाई गुगल खेड़ा) डामरीकरण सड़क भूमि पूजन, रावतपुरा में प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों का गृह प्रवेश कराएंगी। खड़ावदा में 1 करोड़ की लागत से बनने वाले शासकीय हाई स्कूल भवन का भूमिपूजन होगा। जबकि पड़दा में 19.51 लाख लागत से बने स्टापडेम, मातारुंडी में सामुदायिक भवन, सीमेंट-कांक्रीट सड़क, नाला निर्माण, डंडेरी पंचायत में 17.60 लाख की लागत से सामुदायिक भवन, उज्ज्वला योजना के हितग्राहियों को गैस कनेक्शन वितरण तथा 27.60 लाख की लागत से बनी सीमेंट-कांक्रीट सड़क, नाला निर्माण और आंगनवाड़ी भवन लोकार्पण करेंगी।