50 वर्षों से जिस जमीन पर बंजारा समाज के कब्जे में है उसको नगर पंचायत द्वारा प्रधानमंत्री आवास के आवंटित कर दी। इसकी जानकारी जब समाज के लोगों को मिली तो विरोध शुरू हो गया। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह को सावनकुंड के रहवासियों ने नप अधिकारियों के खिलाफ ज्ञापन सौंपकर आवंटन निरस्त करवाने की मांग की। इस पर सिंह ने जमीन का कब्जा वापस दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा नप यह जमीन पीएम आवास के लिए आवंटित कर रही है तो यहां बंजारा समाज के ही आवास बनाए जा सकेंगे। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मंगेश संघाई, ब्लॉक अध्यक्ष चंद्रशेखर पालीवाल, पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष आर सागर कछावा, भरतसिंह खींची, सरपंच बाबूलाल चंदेल, गंगाराम कछावा, वकील कछावा, भूरा चंदेल उपस्थित थे।