मनासा | विकासखंड स्तरीय परिवेदना निवारण शिविर शुक्रवार को आयोजित किया। इसमें उत्कृष्ट स्कूल के 45 शिक्षकों ने नोडल अधिकारी बीईओ शंभूलाल दरिंग को समस्याएं बताई। 6 घंटे चले शिविर में उपसंचालक लोकशिक्षण भोपाल डॉ. अनुराग जायसवाल एवं डीईओ केसी शर्मा ने अलग-अलग दलों में शिक्षकों से बात की। जिले के तीनों विकासखंड पर कुल 162 आवेदन आए। प्रभारी प्राचार्य बालकृष्ण कुमावत, बीआरसी बंशीलाल बसेर मौजूद थे।